Ghansyam Sharma / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 167
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
त्योहारी सीजन के मद्देनजर जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने कोण्डागांव जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियम विरुद्ध संचालन कर रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 63 हजार 317 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क वसूला गया।
अभियान में बसों, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों की गहन जांच की गई। महेंद्रा ट्रेवल्स की दो बसों से मौके पर ही 10 हजार रुपये वसूले गए, वहीं 11 बसों पर मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन के चलते 20 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले 7 वाहनों से 21 हजार, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 25 वाहनों से 6,500, और बिना लाइसेंस वाहन संचालन के 5 प्रकरणों में 5 हजार रुपये वसूले गए।
इसी प्रकार प्रेशर हार्न उपयोग करने वाले चालकों से 4 हजार, तेज गति से वाहन संचालन पर 4,300, बिना हेलमेट चलने पर 2,600 तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 10,800 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैगया ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और आवश्यकतानुसार वाहनों को जब्त भी किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन