Ghansyam Sharma / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 196
कोण्डागांव। | पत्रिका लुक
शिक्षक माझा संघ के बैनर तले बाजार पारा परिसर में जिले के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना के बाद शिक्षकों ने रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
शिक्षकों की प्रमुख मांगें –
02 अगस्त 2024 को जारी समायोजन नियम को निरस्त कर 31/अगस्त 2008 के सेटअप के आधार पर समायोजन किया जाए। क्रमोन्नति वेतनमान और सेवा गणना के आधार पर पेंशन सहित अन्य लाभ दिए जाएं। बीएड/डीएड प्रशिक्षण की शिथिलता दी जाए और प्राथमिक शिक्षकों को पदोन्नति में अवसर मिले। गंभीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षकों को स्वास्थ्य आधार पर स्थानांतरण दिया जाए।
शिक्षक दिवस के बहिष्कार की चेतावनी
जिला संयोजक ऋषिदेव सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शासन शिक्षकों की मांगों को जल्द पूरा नहीं करता है, तो इस वर्ष शिक्षक दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही भविष्य में उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
एकजुट दिखे शिक्षक, प्रशासन को चेताया
धरना स्थल पर जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि यह आंदोलन अब सिर्फ शुरुआत है। अगर अब भी समाधान नहीं निकला, तो शिक्षक वर्ग सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन