Ghansyam Sharma / Wed, Jul 9, 2025 / Post views : 216
कोंडागांव। पत्रिका लुक
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर द्वारा 17वां स्थापना दिवस समारोह कोण्डागांव इकाई में पूरे सम्मान और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) संजीव रोलबा ने संपन्न किया।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान, उनके परिजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डीआईजी रोलबा ने बल की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आईटीबीपी माओवादी क्षेत्रों में एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर, कोण्डागांव और आसपास के क्षेत्रों में बल की उपस्थिति ने ग्रामीणों के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को सुदृढ़ किया है।
डीआईजी ने बल की सामाजिक सहभागिता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आईटीबीपी द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर, स्कूल सहयोग, खेल प्रतियोगिताएं, आपदा राहत कार्य और सामुदायिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिससे पुलिस और जनता के बीच सहयोग मजबूत हुआ है।
स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। इसी प्रकार का समारोह खोर्द्धा (भुवनेश्वर, ओडिशा) स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में भी आयोजित हुआ।
यह आयोजन आईटीबीपी की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन