Ghansyam Sharma / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 180
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मथनीबेड़ा निवासी बोरजी पोयाम (45 वर्ष) का शव शुक्रवार को नारंगी नदी से बरामद हुआ। वे 24 जुलाई की शाम 4 से 5 बजे के बीच जिला मुख्यालय से वापसी के दौरान चारगांव के समीप नदी पार करते समय बह गए थे।
परिजनों ने 25 जुलाई को कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों को तलाश में सहयोग के लिए सूचना दी थी। शुक्रवार को परिजनों ने सुकुरपाल-अड़गपाल के बीच नदी किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से शव को नदी से निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक लाया गया, जहां से शव वाहन द्वारा उसे जिला अस्पताल की मरचुरी भेजा गया। शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन