Ghansyam Sharma / Wed, Aug 20, 2025 / Post views : 170
दूसरे दिन भी जारी रहा NHM कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन
DNK ग्राउंड में जारी रहा आंदोलन
जिला मुख्यालय के DNK ग्राउंड में एनएचएम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री और अन्य मंत्रियों के मुखौटे पहनकर मंच से संबोधन किया।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी साधा निशाना
मुखौटे लगाए NHM कर्मचारियों ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके शासनकाल में भी मांगों की अनदेखी हुई थी। इसी नाराज़गी के चलते भाजपा की सरकार बनाने की बात कही गई थी।
वादे याद दिलाए, पूरा न होने पर नाराज़गी
कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही 10 दिनों के भीतर उनकी सभी मांगें पूरी करने का वादा किया था। लेकिन अब सरकार बने दो साल हो चुके हैं और अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
जनता को दिया संदेश
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुखौटे पहनने का मकसद जनता को यह बताना है कि जो नेता वादे कर सत्ता में आए, उन्होंने सत्ता पाते ही सब भुला दिया।
स्वास्थ्य सेवाएं संकट में
सोमवार से शुरू हुआ यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को गहरी संकट की स्थिति में डाल रहा है।
देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन