Ghansyam Sharma / Mon, Oct 10, 2022 / Post views : 148
कोडागांव। पत्रिका लुक
आरक्षण के मुद्दे पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा किए जा रहे हैं बंद को जिले वासियों का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा, जिला मुख्यालय के व्यवसायियों ने बंद के समर्थन में सुबह से ही अपने-अपनेव्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा है।पेट्रोल दूध मेडिकल सहित अनिवार्य सेवाओं को बंद में छूट दी गई है ।वही शासकीय कार्यालयों में कार्यरत आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक दिवसीय अवकाश लेकर बंद में शामिल होने के कारण अधिकांश कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति कम नजर आ रही। बंद के कारण आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित होने लगा है। वहीं जिले के माकडी,फरसगांव, विश्रामपुरी सहित अन्य ब्लॉक मुख्यालयों व ग्रामीण अंचलों में भी बंद को समर्थन मिलने की खबरें आ रही , सुबह से ही गांव के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी है। बंद के कारण में लगने वाले साप्ताहिक बाजार भी प्रभावित हो रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर अप्रिय स्थिति से निपटने नगर में जगह-जगह सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। बंद को तमाम गतिविधियों की उच्च अधिकारी पल-पल अपडेट ले रहे, ताकि कहीं भी कानून व्यवस्था ना बिगड़े।
बंगाराम सोढी सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष कोंडागांव के मुताबिक सरकार ने आदिवासियों को मिलने वाले 32% आरक्षण को हाल में कटौती किया गया है,जिसे बरकरार रखने आज पूरे जिले में ब्लॉक स्तरीय महाबंद का आयोजन कर रहे है। बंद को जिले वासियों का सहयोग भी मिल रहा,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन