Ghansyam Sharma / Sun, Jul 27, 2025 / Post views : 185
कोंडागांव । पत्रिका लुक
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर बन रहे शासकीय भवनों का लोकार्पण तो हो रहा, लेकिन उनसे जुड़ा शिलान्यास पटल अब तक उचित स्थान पर स्थापित नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ग्राम बड़ेकनेरा में 16.40 लाख रुपये की लागत से शासकीय आयुर्वेद औषधालय भवन तथा धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 लाख रुपये की लागत से एच-2 टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया गया है। इन दोनों भवनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनवरी 2025 में किया गया था।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोकार्पण के लगभग सात महीने बाद भी इन भवनों का शिलान्यास पटल अभी तक संबंधित स्थानों पर स्थापित नहीं किया गया है। यह पटल वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय कोंडागांव के सीढ़ी किनारे धूल खा रहा है।संबंधित अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं।
इस स्थिति को लेकर सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि उन्होंने भी शिलान्यास पटल को उचित स्थान पर लगाने को लेकर अब तक उचित पहल ही नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन