Ghansyam Sharma / Sun, Aug 24, 2025 / Post views : 173
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 815.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1234.7 मि.मी. और बेमेतरा में सबसे कम 410.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
संभागवार स्थिति
रायपुर संभाग – रायपुर 701.2, बलौदाबाजार 605.1, गरियाबंद 699.1, महासमुंद 626.0, धमतरी 716.8 मि.मी.
बिलासपुर संभाग – बिलासपुर 819.2, मुंगेली 796.7, रायगढ़ 1002.7, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 695.4, जांजगीर-चांपा 1012.5, सक्ती 889.8, कोरबा 817.5, जीपीएम 814.3 मि.मी.
दुर्ग संभाग – दुर्ग 660.1, कबीरधाम 585.3, राजनांदगांव 750.9, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 1048.6, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 603.9, बालोद 882.0 मि.मी.
सरगुजा संभाग – सरगुजा 589.7, सूरजपुर 927.2, जशपुर 837.0, कोरिया 943.8, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 841.0 मि.मी.
बस्तर संभाग – बस्तर 1023.5, कोंडागांव 738.6, कांकेर 945.9, नारायणपुर 964.1, दंतेवाड़ा 941.2, सुकमा 755.1, बीजापुर 1017.5 मि.मी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन