Ghansyam Sharma / Thu, Aug 21, 2025 / Post views : 189
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( मो.शकील सिद्दीकी)
जिला पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल तथा एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. मजहर अली खान (42 वर्ष), निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थायी पता दुर्ग और राजकुमार बघेल (41 वर्ष), निवासी दहिकोंगा शामिल हैं। आरोपी मजहर अली खान पहले भी दुर्ग और कोण्डागांव से कई मामलों में जेल जा चुका है।
20 अगस्त को चोरी के मामले में अभिरक्षा में लिए गए मजहर अली खान से पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल में राजकुमार बघेल के साथ चैटिंग मिली, जिसमें चचेरे भाई कंवल सिंह बघेल (पेशा वकील) की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ में राजकुमार ने माना कि 2021 से जमीन विवाद चल रहा है और उसने दुश्मनी के चलते मजहर अली को हत्या के लिए 60 हजार रुपये दिए थे।
प्रार्थी कंवल सिंह बघेल की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 284/2025 धारा 61(2), 55 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।
द्वखें वीडियो---/
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन