Ghansyam Sharma / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 190
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर नेशनल हाइवे-30 के चिखलपुटी के पास महिंद्रा ट्रेवल्स की बस ने तीन गायों को टक्कर मार दी। हादसे में दो गायों की मौके पर मौत होना बताया जा रहा, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बस को कोण्डागांव बस स्टैंड में रोक लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पुलिस ने बस को रायपुर जाने दिया, लेकिन ड्राइवर व कंडक्टर को दूरसे दिन तत्काल कोंडागांव थाने पहुंचकर वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया गया, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। बस जगदलपुर से रायपुर जा रही थी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन