Ghansyam Sharma / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 196
दंतेवाड़ा। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले के बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है। सातधार और मालवाही के बीच हुए इस विस्फोट में सीआरपीएफ 195 बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है। घायल जवानों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल जवानो को रायपुर एयरलिफ्ट कर रेफ़र किया जा रहा है।
पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन