Ghansyam Sharma / Wed, Jul 16, 2025 / Post views : 191
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
चौकी बांसकोट क्षेत्र के ग्राम हरवेल साप्ताहिक बाजार में अवैध 'खुड़खुड़िया' जुआ खेलाते हुए उड़िसा राज्य के दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में भगवान उर्फ भगबान मरकाम (39) एवं साधूराम गोंड़ (55), दोनों निवासी जिला नवरंगपुरी (उड़िसा) शामिल हैं।
मौके से जुआ सामग्री, ₹5,450 नकद व चार मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश पर, एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल व एसडीओपी अरुण नेताम के मार्गदर्शन में की गई। टीम का नेतृत्व चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश साहू ने किया।
सोत्रpropolicekgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन