Ghansyam Sharma / Mon, Jul 28, 2025 / Post views : 192
फरसगांव। पत्रिका लुक
फरसगांव थाना क्षेत्र के मुर्गा बाजार में सोमवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ के दौरान दो युवक खौलते तेल की कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मंगत राम मोहपाल निवासी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया, वहीं दूसरे युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
अचानक फैली इस अफवाह ने पूरे बाजार को दहशत में डाल दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांति बनाए रखने के अपील की साथ ही अफवाहों पर यकीन न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन