Ghansyam Sharma / Mon, Sep 15, 2025 / Post views : 179
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव टिप्पर संघ की बैठक दिनांक 14 सितम्बर 2025 को केशकाल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में नीलम चंद सुराना को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर जसवंत श्रीवास्तव, अमित जायसवाल एवं सतवीर सिंह गिल का चयन किया गया।
सचिव पद की जिम्मेदारी विनय राज को सौंपी गई, जबकि सह सचिव के रूप में रिक्की जैन और महावीर जैन का मनोनयन किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर नवीन सुराना चुने गए।
संरक्षक के रूप में शिशिर श्रीवास्तव, जी.एस. चंदेल, अनीश मंसूरी, रजनीश दुबे, नवदीप तिवारी एवं डी.के. गोलछा को मनोनीत किया गया।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संजय पिल्लई और उत्तम कुमार साहू को सौंपी गई।
इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में रुद्र राज पटेल, भौमा राम चौधरी, नितेश सुराना, मनोज साहू, ज्ञान सिंह चंदेल और तुलसी नेताम का चयन हुआ।
बैठक में यूनियन के सभी सदस्य मौजूद रहे और नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन