Ghansyam Sharma / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 166
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर जोबा के (सुकुरपाल अड़गपाल ) के पास बुधवार रात्रि साढ़े सात बजे लगभग एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कोण्डागांव से जगदलपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार मौके पर ही मौत के शिकार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुँची सिटी कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के शिकार दोनों युवकों की पहचान नहीं हो गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और पर्याप्त सड़क सुरक्षा व्यवस्था न होने से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस व प्रशासन से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कड़े कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन