Ghansyam Sharma / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 184
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया की रिपोर्ट)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत पलोरा के आश्रित ग्राम भर्रीपारा के ग्रामीणों को अब भी स्वच्छ पेयजल नसीब नहीं हो रहा। गांव के हैंडपंप से मटमैला पानी निकल रहा है, जिससे ग्रामीण पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।
ग्रामीण बुध सिंह मरकाम ने बताया कि कई बार सरपंच और विभागीय अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी स्थिति जस की तस है। हम मजबूरी में वही गंदा पानी पीने को विवश हैं,” उन्होंने कहा।
सरकार हर घर नल-जल और जल जीवन मिशन का दावा करती है, ग्रामीणों का आरोप है कि योजना सिर्फ कागजों और फाइलों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन