Ghansyam Sharma / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 210
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो नए ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत विजय लांगड़े को फरसगांव ब्लॉक का और कमलेश ठाकुर को बड़ेराजपुर ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विजय लांगड़े फरसगांव नगर पंचायत से लगातार पार्षद निर्वाचित होते आ रहे हैं और क्षेत्र में उनकी एक सशक्त राजनीतिक पहचान रही है। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, कमलेश ठाकुर को बड़े राजपुर ब्लॉक से कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के अनुसार, यह नियुक्तियाँ संगठन के विस्तार और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
कोण्डागांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम द्वारा यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया। दोनों नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन