Ghansyam Sharma / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 168
सैकड़ों मितानिनें हुईं शामिल
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले की मितानिन बहनों ने मंगलवार को अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर DNK मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में मितानिनें और पदाधिकारी शामिल हुए। घंटों तक नारेबाजी कर उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
मुख्य मांगें रखीं सामने
धरना स्थल पर मितानिनों ने कहा कि वे दिन-रात ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि, एचएम को सिविलियन किए जाने तथा ठेका पद्धति समाप्त करने को रखा गया।
घोषणा पत्र का हवाला
धरना प्रदर्शन में मितानिनों ने भाजपा के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर मांगें पूरी करने का वादा किया गया था, लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अनुसुइया बैध का तीखा बयान
धरना स्थल से मितानिन अनुसुइया बैध ने चेतावनी देते हुए कहा—भाजपा सरकार हमने बनाई है और जरूरत पड़ी तो हम गिरा भी देंगे। वक्त अभी आपके पास है।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
मितानिनों ने साफ किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो नियत समय के बाद आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन