Ghansyam Sharma / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 191
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
विकासखंड केशकाल से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कुएंमारी में बिहान योजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बस्तर संभाग में जारी “बस्तर ओलंपिक पंजीयन अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीण युवाओं को खेलों से जुड़ने और पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने बस्तर की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का आकर्षक प्रदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक (DPM-FM) कुंज लाल सिंहा, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (BPM) हरीशचंद्र मंडावी, संबंधित क्षेत्रीय समन्वयक तथा बिहान योजना के कैडर सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन