Ghansyam Sharma / Wed, May 21, 2025 / Post views : 173
कोंडागांव | पत्रिका लुक
गायत्री परिवार के तत्वावधान में बुधवार से गायत्री मंदिर परिसर में पांच दिवसीय आवासीय युवा जागरण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में जिलेभर से पहुंचे 150 से अधिक युवक-युवतियों को व्यसनों से दूर रहने, नैतिक जीवनशैली अपनाने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से बचने की प्रेरणा दी जा रही है। हरिद्वार से आई प्रशिक्षकों की चार सदस्यीय टोली शिविर में प्रतिभागियों को मानसिक,
शारीरिक और आध्यात्मिक विकास से जुड़ा प्रशिक्षण दे रही है। शिविर की शुरुआत प्रतिदिन योग और ध्यान से की जाती है, जिसके पश्चात प्रेरणादायक व्याख्यान, समूह चर्चा, गौ-संवर्धन, जैविक खेती सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही हैं।
प्रशिक्षक रूक्मणी बंछोर ने बताया कि नशा न केवल शरीर बल्कि समाज के लिए भी घातक है। युवाओं को जागरूक कर उन्हें रचनात्मक दिशा में प्रेरित करना आज की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न कोराम, मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ कोंडागांव, गुलेंद्र पटेल, जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ, गजेन्द्र पांडे, अनिल बघेल सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर 25 मई तक चलेगा, जिसमें युवाओं को स्वाध्याय, सत्संग और सामाजिक सेवा से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन