Ghansyam Sharma / Tue, May 25, 2021 / Post views : 161
एक्ट्रेस युविका चौधरी (#ArrestYuvikaChoudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, युविका उस वीडियो में दलित समुदाय के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर युविका को अरेस्ट करने की मांग तेज हो गई है।
एक्ट्रेस उस वीडियो में अपने पति प्रिंस नरूला से बात करती हुई दिख रही हैं। उसी दौरान वो जातिगत टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है। वहीं गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद एक्ट्रेस ने मांफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि मुझे उस शब्द के बारे में जानकारी नहीं थी जिसका मैंने प्रय़ोग किया है।
युविका ने अपने ट्वीट में लिखा, ''हैल्लो दोस्तों, मुझे उस शब्द का अर्थ नहीं पता था, जिसका मैंने अपने पिछले व्लॉग में इस्तेमाल किया, मेरा मतलब किसी को चोट पहुँचाना नहीं था और मैं ऐसा कभी नहीं कर सकती। मैं हर एक से माफी माँगती हूं मुझे आशा है कि आप समझेंगे। सभी को प्यार।''
वहीं इससे पहले हाल ही में टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता ने भी दलित समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके उस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन