Ghansyam Sharma / Tue, May 11, 2021 / Post views : 145
युवा बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर देश भर के कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कोविड वॉरियर नाम से एक सोशल मीडिया पहल की शुरुआत की है, जो लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल कर रहा है। जिस तरह से साथी नागरिकों को बचाने के लिए भारतीय एकजुट हुए हैं उसको लेकर भूमि गर्व महसूस करती हैं।
भूमि कहती हैं, "महामारी ने हमें उन तरीकों और रूपों में एकजुट किया है जैसे हम पहले कभी नहीं थे। संकट और दु:ख की घड़ी में हम एकजुट हो गए हैं, हम उनके लिए प्रार्थना करने के लिए एकजुट हुए हैं जिन्हें हम जानते भी नहीं, हम जिंदगियां बचाने के लिए एकजुट हुए हैं, हम मानवता की खातिर एकजुट हुए हैं। मैं हर उस भारतीय को धन्यवाद देना चाहती हूं जो साथी नागरिकों को बचाने और जरूरतमंदों तक पहुंचने के लिए आगे आए हैं। जिंदगियों को बचाने के लिए जिस तरह हम भारतीयों ने हाथ मिलाया है, एक नागरिक के तौर पर मुझे उस पर गर्व है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन