Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: असम के चाय बागान में चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आईं प्रियंका

Ghansyam Sharma / Tue, Mar 2, 2021 / Post views : 132

Share:

गुवाहाटी. प्रियंका गांधी इन दिनों असम के दौरे पर हैं। असम में आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं। कल उन्होंने अपने असम दौरे की शुरुआत गुवाहाटी में कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी, आज वो असम के साधारु में चाय बागनों में पत्तियां तोड़ती नजर आईं। इस दौरान प्रियंका गांधी चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों की तरह अपनी पीठ पर टोकरी बांधे चाय की पत्तियां तोड़ रही थीं।

सम में भाजपा पर हमलावर हैं प्रियंका

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा। इसीलिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर प्रियंका असम में हैं।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा नेता देश भर में घूम-घूम कर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने की बातें कर रहे हैं, लेकिन असम में आते ही वे इस पर चुप्पी साध लेते हैं।

सीएए के खिलाफ असम में 2019 में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और उनमें पांच लोगों की जान चली गई थी। प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को अपनी सांस्कृतिक पहचान और आजीविका के लिए खतरा बताया था। गौरतलब है कि सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए ऐसे हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो उन देशों में धार्मिक प्रताड़ना के चलते 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के झूठे वादों से आजिज आ गये हैं। वह हाथ से बुनी हुई पारंपरिक असमिया ‘मेखला चादर’ ओढ़े हुए थीं। कांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव से पहले भाजपा बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन अगले पांच वर्षों के दौरान वे लोग उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नहीं करेंगे और लोगों को यह समझ आ गया है।’’

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement