Ghansyam Sharma / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 11
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बास्केटबॉल मैदान में राष्ट्र मंडला रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नक्सल मुक्त बस्तर, नक्सल मुक्त भारत’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ रही। विद्यार्थियों ने विशाल रंगोली के माध्यम से शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रंगोली में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और ग्रामीण विकास सहित शासन की योजनाओं को दर्शाया गया।
इस अवसर पर एनसीसी ग्राउंड से महाविद्यालय परिसर तक जन-जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं एनएसएस स्वयंसेवकों ने ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत उरी सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन