Fri, 28 Aug 2026
Breaking News
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली |

: ओडिशा में बिना मास्क पकड़े गये तो 5000 लगेगा फाइन!

Ghansyam Sharma / Fri, Apr 9, 2021 / Post views : 128

Share:

भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार (Odisha Government) ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 2000 रुपये जुर्माना वसूलने के आदेश जारी कर दिये हैं. देश भर में बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है. सार्वजनिक जगहों पर मास्क (Mask) नहीं लगाने वाले व्यक्ति अगर पहली और दूसरे बार पकड़े जाते हैं तो उनसे 2000-2000 रुपये जुर्माना (Fine) वसूला जायेगा. वहीं, अगर कोई शख्स तीसरी बार बिना मास्क का पकड़ा जाता है तो उससे 5000 रुपये वसूले जायेंगे.

केवल ओडिशा ही नहीं देश के कई राज्यों ने अपने यहां कड़े प्रतिबंध लागू किये हैं. आम तौर पर सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं लगाने वालों से 100 से 500 रुपये जुर्माना वसूलने का नियम बनाया गया है. ओडिशा देश का पहला राज्य होगा जहां मास्क नहीं पहनने वालों से 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जायेगा. बता दें कि ओडिशा में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,282 नये मामले सामने आये हैं. यह एक दिन में आने वाले इस साल के सबसे अधिक मामले हैं.

ओडिशा में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण अब तक 1,924 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में इस संक्रमण के 5,941 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. जबकि अब तक 3,38,890 लोगों ने इस संक्रमण को मात दे दी है. कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से सड़क और रेल परिवहन को अगले आदेश तक रोक दिया है. राज्य में प्रवेश करने वाले को अपना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना होगा.

दूसरे राज्यों की बात करें तो पुडुचेरी ने मास्क नहीं पहनने वालों पर 100 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है. करीब-करीब सभी राज्यों में मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. दुकानों प्रतिष्ठानों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दिया गया है.

मास्क नहीं लगाने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2000 रुपये तक फाइन है. जबकि नोएडा में 1000 रुपये और गुरुग्राम में 500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है. महाराष्ट्र के कई शहरों में मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है. वहीं, बिहार में 50 रुपये और हरियाणा में 2500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है. जम्मू में 500 रुपये जुर्माना है.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement