Ghansyam Sharma / Wed, Nov 18, 2026 / Post views : 12
बीजापुर। पत्रिका लुक
बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुजारीकांकेर के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। इसमें 50 नग बीजीएल सेल मिले हैं। पुलिस के अनुसार खुफिया आसूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान जंगल में संदिग्ध स्थानों की पहचान कर तलाशी ली गई, जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। मामले में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा सुरक्षा कैंप को दें। ऐसी सामग्री को न छुएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन