Ghansyam Sharma / Thu, Nov 19, 2026 / Post views : 17
आदिवासीकरण की बुलंद आवाज और सामाजिक एकजुटता के साथ ऐतिहासिक बना बूढ़ादेव महोत्सव 2026
केशकाल। पत्रिका लुक
मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज के आदिवासीकरण की मांग, सामाजिक पहचान, संवैधानिक अधिकार एवं सांस्कृतिक अस्मिता को प्रमुखता से उठाते हुए मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 16 एवं 17 नवंबर 2026 को देवभूमि केशकाल, टाटामारी, जिला कोंडागांव में दो दिवसीय बूढ़ादेव महोत्सव 2026 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ।
महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज के आदिवासीकरण की मांग को व्यापक सामाजिक मंच प्रदान करना तथा समाज की ऐतिहासिक पहचान, परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। दो दिनों तक टाटामारी की धरती पर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और अपने अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन देखने को मिला।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं की रही उपस्थिति
दो दिवसीय महोत्सव में प्रथम दिवस 16 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में महाराजाधिराज श्री कमल चंद्र भंजदेव जी, बस्तर रियासत तथा द्वितीय दिवस 17 नवंबर को मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए।
अति विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री महेश कश्यप जी (सांसद, बस्तर), माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी (विधायक, केशकाल), माननीय श्रीमती सावित्री मंडावी जी (विधायक, भानुप्रतापपुर), माननीय श्री तुलोश्वर मरकाम जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं विधायक, तानाखार), माननीय श्री मोहन मंडावी जी (पूर्व सांसद, कांकेर), माननीय श्री संतराम नेताम जी (पूर्व विधायक, केशकाल), माननीय श्री मोहन मरकाम जी (पूर्व विधायक, कोंडागांव), माननीय श्री शेरसिंह आंचला जी (गोंडी धर्माचार्य) तथा माननीय श्री गणेश मरपच्ची जी (गोंडी, हल्बी, कुड़ुख एवं छत्तीसगढ़ी लिपि शोधकर्ता) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथियों में श्री मंगल राम नेताम जी (गोंड समाज), श्री करन कोर्राम जी (गांडा समाज), श्री मंगल राम कौशिक जी (मरार समाज), श्री राजेश साहू जी (तेली समाज), श्री त्रिनाथ दीवान जी (कलार समाज), श्री सायाराम यादव जी (राउत समाज), श्री शंकर विश्वकर्मा जी (लोहार समाज), श्री श्यामलाल पाड़े जी (कुंहार समाज), श्री दीनू सेन जी (नाई समाज), श्री बिहारीलाल सोरी जी (नगर पंचायत अध्यक्ष, केशकाल), श्री बलराम गौर जी (ग्राम पटेल), श्री प्रमोद मंडावी जी (पुजारी, शीतला माता), श्री सरजू राम गौर जी (पुजारी, भंगाराम माई), श्री चरण सिंह गढ़वे जी (देवी-देवता सेवा प्रमुख), श्री विरेंद्र बघेल जी (स्थानीय व्यवस्थापक), श्री अनिल कोर्राम जी (संभाग अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक) तथा श्री नवल मरकाम जी (स्थल अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक) सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
दोनों दिवसों के कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री प्रदीप कुलदीप जी, प्रदेश अध्यक्ष, मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज छत्तीसगढ़ ने की तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में माननीय श्री जितेंद्र चौहान जी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
आदिवासीकरण की मांग को लेकर सामाजिक जागरूकता का संकल्प
महोत्सव में आदिवासीकरण के मुद्दे को समाज के सबसे महत्वपूर्ण विषय के रूप में सामने रखा गया। समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, पारंपरिक जीवनशैली, देवी-देवताओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर अपने अधिकारों एवं सामाजिक सम्मान की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
समाज का स्पष्ट मत है कि आदिवासीकरण का प्रश्न केवल वर्तमान पीढ़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों की पहचान और भविष्य से जुड़ा विषय है। इस मांग को गांव-गांव तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
प्रदेश पदाधिकारियों की विशेष भूमिका
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से प्रदेश संयोजक श्री सुंदर दास कुलदीप जी, प्रदेश सचिव श्री अशोक चौहान जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आनंद चौहान जी, संगठन प्रभारी श्री खेमराज बघेल जी, विधिक सलाहकार श्री कपिल चालाकी जी, श्री चरण सिंह गंधर्व जी, वीरेंद्र बघेल युवा प्रकोष्ठ महा सचिव, रितेश कोर्राम मीडिया प्रभारी प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष श्री चित्रसेन देवदास जी एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष श्री दिनेश गंधर्व जी, का विशेष योगदान रहा।
इसके साथ ही प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती गोदावरी करैत जी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अर्जित कुलदीप जी एवं सांस्कृतिक विभाग से श्री सुशील दर्रे जी सहित संगठन के अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों, सामाजिक संपर्क, प्रचार-प्रसार एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्कृति, परंपरा और आस्था का भव्य संगम
दो दिवसीय महोत्सव में पारंपरिक बाजा-गाजा, कलश यात्रा, महिलाओं की सहभागिता, देवी-देवताओं की अगवानी, पूजा-अर्चना, सेवा-अरजी, पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा देवी-देवताओं के स्वागत एवं विदाई सहित विभिन्न पारंपरिक आयोजन संपन्न हुए।
महोरी-गुड़ुम की गूंज और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान किया। आयोजन के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत और पुरखों की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
प्रदेश से गांव तक सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन
बूढ़ादेव महोत्सव 2026 की ऐतिहासिक सफलता मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज के प्रदेश पदाधिकारियों, संभागीय पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों तथा महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रही।
समाज के वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं और स्थानीय समाजजनों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर अतिथियों के स्वागत-सत्कार, सामाजिक संपर्क, प्रचार-प्रसार, आर्थिक एवं व्यवस्थागत सहयोग और कार्यक्रम के सफल संचालन तक अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ योगदान दिया। सामूहिक सहभागिता ने यह साबित किया कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी जमीनी एकता और समाज के प्रत्येक सदस्य की भागीदारी में निहित है।
सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा
बूढ़ादेव महोत्सव 2026 ने मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक पहचान और अधिकारों के प्रति एकजुट होने का मजबूत संदेश दिया है। महोत्सव के माध्यम से आदिवासीकरण की मांग को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने, संगठन का विस्तार करने और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प मजबूत हुआ।
यह आयोजन सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और संगठनात्मक एकजुटता का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया।
आदिवासीकरण की मांग, सामाजिक पहचान का सम्मान और मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गाड़ा समाज की एकजुटता ही बूढ़ादेव महोत्सव 2026 का सबसे बड़ा संदेश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन