Ghansyam Sharma / Wed, Nov 18, 2026 / Post views : 33
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों के साथ कोण्डागांव में रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर विकास नगर बस स्टैंड होते हुए शहर के मुख्य मार्ग वापस भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवाग्राम नेताम, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित करने का आरोप
विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर का विरोध कर कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है।
राहुल गांधी पर नीलकंठ टेकाम का निशाना
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते देश की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प को कोई रोक नहीं सकता। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन