Thu, 09 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: मामा के घर जा रहे साइकिल सवार युवक को चाकू मार लूटा, एक पकड़ा गया, दो भाग निकले; दो दिन में दूसरी वारदात

Ghansyam Sharma / Fri, Jul 16, 2021 / Post views : 114

Share:

रायपुर में गुरुवार देर रात कुछ बदमाशों ने 21 साल के लड़के को लूट लिया। लुटेरों ने युवक को चाकू मार दिया और मोबाइल छीन लिया। हालांकि इस दौरान एक बदमाश पकड़ में आ गया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। हालांकि दो दिनों के दौरान शहर में लूट की ऐसी दो वारदातें हुई हैं। दोनों में ही राह चलते लोगों को लूटने का तरीका एक ही है। इससे पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हुई थी।

घटना गोंदवारा के दुर्गा पेट्रोल पंप के पास हुई है। नसीम अंसारी साइकिल से अपने मामा के घर जाने निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने पर बाइक लेकर नसीम के सामने आ गए और चाकू निकाल लिया। बदमाशों और उसके बीच धक्कामुक्की होने लगी। एक युवक ने नसीम को गले से पकड़ा और साइकिल से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया।

बदमाशों से भिड़ा नसीम तो जांघ में मार दिया चाकू

नसीम भी बदमाशों से भिड़ गया। इस पर बदमाशों ने उसकी जांघ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद नसीम से मोबाइल और 300 रुपए लूटकर भागने लगे। इस दौरान नसीम ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग दौड़कर पहुंचे और एक आरोपी निर्मल महानंद को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 19 साल का निर्मल अपने साथी अन्नु सोनी, शिवोन छुरा के साथ वारदात करने निकला था।

14 जुलाई को राहगीर पर अटैक
सिविल लाइंस पुलिस के पास 14 जुलाई को ऐसे ही लूट की शिकायत पहुंची थी। 19 साल के पप्पू पाटले पर बाइक पर सवार दो लड़कों ने हमला कर दिया था। दोनों ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंककर रखा था। लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और पेंट की जेब में रखे मोबाइल को छीनकर भाग गए। युवक ने हमले के फौरन बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

​​​​​​​पिछले एक महीने में हुई लूट की घटनाएं

  • जून के महीने में सुंदर नगर इलाके में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप चलाने वाले मृदुल शर्मा भी लूट की घटना के शिकार हुए थे। ये अपने घर से मेडिकल स्टोर जाने के लिए निकले थे। सुंदर नगर के लक्ष्मी मेडिकल स्टोर जाने के दौरान उनका मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर दो युवक से आए और लपक पड़े। पीछे बैठे बदमाश ने मृदुल के हाथ से मोबाइल छीन लिया।
  • जून में ही पंडरी इलाके में बाइक सवार तीन नाबालिग युवकों ने चाकू मारकर एक युवक को घायल कर दिया तो दूसरे का मोबाइल लूट लिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में शीतला कालोनी पंडरी के यमन नायक (18), संतोषीनगर के सय्यद सैफ अली उर्फ साहिल (19) और झंडा चौक बेहरा कालोनी के राहुल बेहरा (19) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल, चाकू, घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त किया गया था।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement