आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। उन्हें अभी इस हॉट कपल को पर्दे पर एकसाथ देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र' को लेकर ये खबर सामने आ रही है कि ये इस साल यानि 2021 में रिलीज ना हो कर अगले साल 2022 में रिलीज होगी । हालांकि इसको लेकर भी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने इसे अगले साल 2022 में गर्मी के दिनों में रिलीज करने के मूड में हैं। क्योंकि अभी भी फिल्म में पोस्ट-प्रोडक्शन बाकि है, जिसपर काम चल रहा है।
दिवाली 2021 पर आने वाली थी
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो साल 2021 के अंत में अगर देश में कोरोना के चलते खराब हुए हालात सामान्य हो जाते हैं तो अयान मुखर्जी फिल्म का बचा हुआ काम निपटाएंगे। बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें थी कि यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।'ब्रह्मास्त्र ' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे फैंस
ये फिल्म 2018 से ही फ्लोर पर आ गई है पर किसी न किसी कारण से डिले हो रही है। हालांकि आलिया और रणबीर के फैन्स को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है। फैन्स तो जल्द से जल्द फिल्म का ट्रेलर द्खना चाहते हैं पर ट्रेलर तो छोड़ों टीजर तक देखने को नहीं मिला
जल्दबाजी फैसला नहीं करना चाहते हैं मेकर्स
रणबीर कपूर आलिया की फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र एक बिग बजट वाली फिल्मों में एक बार इस लिए मेकर्स कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं करेंगे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की सालों से कोई नई फिल्म नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन