छत्तीसगढ़ में कोरोना का दायरा सिमटा है, लेकिन हर दिन किसी न किसी जिले में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 333 संक्रमित मिले हैं। राजनांदगांव में 35 और सुकमा में 31 मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं 342 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। बेमेतरा, रायपुर और धमतरी में एक-एक मरीज की मौत हुई। अब राज्य में कोविड के 4016 एक्टिव मरीज हैं।
राजधानी में टीका खत्म, आज वैक्सीनेशन नहीं
रायपुर जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार को किसी भी केंद्र में टीका नहीं लगेगा। रायपुर जिले की सीमा में पड़ने वाले सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेगें। खबर है कि वैक्सीन का कुछ स्टॉक दोपहर बाद विमान से आ सकता है। इसके बाद शनिवार से फिर टीकाकरण शुरू होगा। वैक्सीन के लिए पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या फिर सीधे केंद्र पर जाकर भी टीका लगवाया जा सकता है।
प्रदेश के प्रमुख जिलों में कोरोना
अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
प्रदेश में अब तक (13 जुलाई तक की स्थिति में) 1 करोड़ 7 लाख 86 हजार 826 टीके लगाए गए हैं। इनमें से 89 लाख चार हजार 665 लोगों को इसका पहला टीका और 18 लाख 82 हजार 161 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 3 लाख 8 हजार 789 स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 16 हजार 361 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 से अधिक उम्र के 49 लाख 87 हजार 557 और 18 से 44 आयु वर्ग के 32 लाख 91 हजार 958 लोगों को पहला टीका लग चुका है। जबकि 2 लाख 41 हजार 700 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 16 हजार 377 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 13 लाख 36 हजार 444 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 87 हजार 640 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन