रायपुर. छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के ढ़ाई साल पूरे होने पर बीजेपी जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की असफलताओं को बताने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ढ़ाई साल पूरे होने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पर जमकर निशाना साधा है। रमन सिंह ने कहा, ढ़ाई साल कांग्रेस की असफलता के हैं, छत्तीसगढ़ के निराशा के हैं, ढ़ाई साल में विकास के चक्र को उल्टा घूमाने का है।
उन्होंने कहा, चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा किए गए दावों और वादों को ढ़ाई साल बाद जब परखते हैं तो ये समझ में आता है कि चुनाव जीतने के लिए कितना झूठ बोला जा सकता है, कैसे चुनावी वादे किए जा सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी। पूरे प्रदेश में ग्रामीण स्तर तक जाएंगे और सभा के जरिए लोगों को सरकार की असलियत के बारे में बताएंगे। सरकार के खिलाफ इस अभियान का समापन 17 जून को होगा। पार्टी 17 जून को प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी बात रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन