Sat, 29 Aug 2026
Breaking News
ट्रैक्टर पलटा एक कि मौत : मोहलई में ट्रैक्टर हादसा, चालक की मौत एक घायल | हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक : पति-पत्नी विवाद के बाद हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | ट्रैक्टर पलटा एक कि मौत : मोहलई में ट्रैक्टर हादसा, चालक की मौत एक घायल | हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक : पति-पत्नी विवाद के बाद हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | ट्रैक्टर पलटा एक कि मौत : मोहलई में ट्रैक्टर हादसा, चालक की मौत एक घायल | हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक : पति-पत्नी विवाद के बाद हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ा युवक | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग |

: यूपी में कोरोना का कहर: 20 दिन में 21 गुना बढ़े केस

Ghansyam Sharma / Tue, Apr 20, 2021 / Post views : 143

Share:

लखनऊ/नई दिल्ली | कोरोना की पहली लहर में काफी हद तक बचे रहे उत्तर प्रदेश का दूसरी लहर में बुरा हाल है। राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, प्रयागराज, नोएडा, वाराणसी और गाजियाबाद जैसे शहर चिंता की वजह बने हुए हैं। तेजी से बढ़ रहे मामलों की वजह से ऑक्सीजन से लेकर बेड तक की किल्लत झेलनी पड़ रही है। 20 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले राज्य का हाल महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा बदहाल है। सूबे में फिलहाल 2 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 28,287 नए केस मिले हैं औक 167 लोगों की मौत हुई है। यूपी में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

5 दिन में ही यूपी में बढ़े कोरोना के 1 लाख एक्टिव केस
राज्य में अब तक कोरोना के चलते 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2,08,523 हो गई है। राज्य में महज तीन सप्ताह के अंदर एक्टिव केसों की संख्या में 21 गुना का इजाफा हुआ है। इसके अलावा बीते साल सितंबर के पीक के मुकाबले इस बार एक्टिव केसों की संख्या तीन गुना तक ज्यादा है। बीते महज 5 दिनों में ही यूपी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में 1 लाख का इजाफा हुआ है। एक्टिव केसों की संख्या में इस तरह के इजाफे से साफ है कि प्रदेश में रिकवरी रेट कम हुआ है और संक्रमण की दर तेज हुई है।

लगातार बढ़ रहा आंकड़ा, 20 दिन में 21 गुना बढ़े केस
बीते साल सितंबर की बात करें तो केसों में जितना इजाफा होता था, उतना ही अनुपात रिकवरी का भी था। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि 1 सितंबर को एक्टिव केस 55,538 थे और 17 तारीख तक यह 68,235 हो गए। फिर इसके बाद गिरावट दर्ज की जाने लगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है और लगातार इजाफा ही हो रहा है। हर दिन के साथ एक्टिव केसों में तेजी से इजाफा हो रहा है, जबकि रिकवरी रेट कम होने के चलते ठीक होने वालों की संख्या घट रही है। राज्य में 1 अप्रैल को कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 11,918 थी, जो अब बढ़कर 2.08 लाख हो गई है।

पूरे राज्य में फैला मर्ज, 56 जिलों में हैं 100 से ज्यादा एक्टिव केस
कोरोना की दूसरी लहर में बड़ा अंतर यह भी है कि इस बार समूचे राज्य में केस मिल रहे हैं। पिछली बार नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठन, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज जैसे शहरों में ज्यादा केस मिल रहे थे। लेकिन अब राज्य के तमाम जिलों में तेजी से मामले आ रहे हैं। सोमवार को लखनऊ में 5,897 नए केस मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 2,668 मामले सामने आए। प्रयागराज में 1,576 और कानपुर नगर में 1,365 केस मिले हैं। बड़ी बात यह है कि राज्य के 75 जिलों में से 56 ऐसे हैं, जहां कोरोना के 100 से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

पॉजिटिविटी रेट में भी हुआ तीन गुना का इजाफा
प्रदेश सरकार का कहना है कि उसने टेस्टिंग में इजाफा किया है और हर दिन सैंपल 2 लाख तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी तीन गुना बढ़ गया है। बीते साल सितंबर में टेस्चिंग 1.3 से 1.5 लाख तक थी और पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी ही था, जो अब बढ़कर 14 पर्सेंट हो गया है। यह भी एक चिंता की वजह है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement