Mon, 23 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों में कोविड-19 प्रबंधन पर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए

Ghansyam Sharma / Thu, May 20, 2021 / Post views : 212

Share:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर श्री यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।
    जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुसार जिले में अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां जनजागरूकता अभियान चलाया गया तथा सघन टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के 31 गांवों में 90 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इन दोनों ही वर्गाें में 85 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। जल्द ही इन वर्गाें के सभी लोगों को वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 70 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है। जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ेगी, तेजी से वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिले में पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 14 प्रतिशत हो गई है। बहुत जल्द यह 10 प्रतिशत के नीचे आ जाएगी। 
    कलेक्टर ने जानकारी दी कि जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना की स्थिति अच्छी है। जिले के अस्पतालों में कुल 1691 सामान्य बेड हैं, जिनमें से 883 रिक्त हैं। इसी तरह जिले में 621 ऑक्सीजन बेड हैं, जिनमें से 303 भरे हैं। आईसीयू के 20 बिस्तरों में 9 बिस्तर भरे हैं। जिले के कोविड सेंटरों में 150 बेड उपलब्ध हैं। कोविड सेंटरों में योगा और टीव्ही की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के सहयोग से ऑक्सीजन की उपलब्धता सरप्लस है। जिले में ऑक्सीजन के 350 सिलेण्डरों की आवश्यकता पड़ती है, जबकि जिले में 550 सिलेण्डरों की आपूर्ति हो रही है। जिले में एनजीओ, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं मंदिर ट्रस्ट समिति की सहायता से 100 जम्बो सिलेण्डर और 90 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट विलंब से प्राप्त होती है, इस कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर तैयार किए गए दवाईयों के किट वितरित किए जा रहे हैं। जिससे मरीजों का जल्द इलाज प्रारंभ हो जाता है और उनकी स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ती। कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि कई गांवों में लोगों ने स्वयं ही बाहर से आने वाले लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है, जिससे संक्रमण न फैले। जिले में आयुष काढ़े के 10 हजार पैकेट हाट बाजारों में वितरित किए गए हैं। अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी भी प्रारंभ की गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement