Fri, 28 Aug 2026
Breaking News
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली |

: देशभर में उठी पूर्ण लॉकडाउन की मांग, अलग-अलग राज्यों में ऐसी है पाबंदियां

Ghansyam Sharma / Wed, May 5, 2021 / Post views : 138

Share:

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते कई दिनों से रोज 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं और रोज ही 3000 से ज्यादा मौतें हो रही है। ऐसे में देश के अलग-अलग इलाकों से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की भी मांग तेज हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई यूजर्स मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से कहा था कि कि कोरोना संक्रमण को ज्यादा फैलने के रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है। हालांकि देश के अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारों ने कही पूर्ण लॉकडाउन तो कहीं आशिंक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। बिहार, ओडिशा जैसे राज्यों में आज से 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है। बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने तो यहां तक टिप्पणी कर दी है कि यदि आपसे स्वास्थ्य सेवाएं नहीं संभल रही है तो सेना को स्वास्थ्य सेवाएं सौंपी जा सकती है। इसके बाद राज्य सरकार ने 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। आइए जाते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में कितने दिन का लॉकडाउन है और इस दौरान किस तरह की पाबंदियां लागू है-
दिल्ली में 10 मई तक लॉकडाउन
राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल में भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। दिल्ली में लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर 2000 रुपए का जुर्माना देना पड़ रहा है। वहीं हरियाणा के शहरों में नियम तोड़ने पर 500 रुपये देने होंगे। पुरानी दिल्ली में रात और दिन के समय घरों से बेवजह निकलने वाले लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही छूट दी गई है। शेष सभी दुकानें बंद रखी गई है।
बिहार में आज से 10 दिन का लॉकडाउन
बिहार में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में लॉकडाउन का दूसरा फेज आज से शुरू हो रहा है, जो फिलहाल 10 दिन के लिए जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान बिहार में आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। किराना, फल-सब्जी की दुकानें, मांस-मछली, दूध और पीडीएस की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी। लॉकडाउन के दौरान रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानें खुलेंगी लेकिन बैठकर खाने पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ होम डिलेवरी की ही अनुमति होगी। शादी-ब्याह के साथ ही श्राद्ध जैसे कामों को भी मंजूरी दी गई है। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। 15 मई तक बिहार में कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश : सप्ताह के अंत में लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर गुरुवार तक कर दिया गया है।
हरियाणा - राज्य में 3 मई से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन है। इससे पहले 9 जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था।
ओडिशा - पूरे राज्य में पांच मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन है।
राजस्थान 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं, राज्य में फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन घोषित नहीं किया गया है।
कर्नाटक - 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।
झारखंड : 22 अप्रैल से 6 मई तक लॉकडाउन है।
छत्तीसगढ़ - जिला कलेक्टरों को 15 मई तक बढ़ाने की अनुमति है, जो 5 मई को समाप्त हो रहा है।
पंजाब - राज्य में वीकेंड पर लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
मई तक ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ लागू है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।
गुजरात : 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। सिर्फ आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही है।
महाराष्ट्र - 5 अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं।
गोवा : चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को हो चुका है। कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर फिलहाल लॉकडाउन जारी है। राज्य सरकार ने कहा है कि पाबंदियां दस 10 मई तक जारी रहेंगी और इस दौरान जिस दौरान सभी दुकाने बंद रहेगी। साथ ही राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।
तमिलनाडु - राज्य ने 20 मई तक सभी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।
केरल - 4 मई से 9 मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।
पुडुचेरी : यहां 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।
तेलंगाना : राज्य में 8 मई तक रात्रि कर्फ्यू जारी है.
आंध्रप्रदेश : प्रदेश में 6 मई से 2 हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा। तेलंगाना में पहले रात्रि कर्फ्यू लगा था। अब और अधिक सख्तियां लागू हो गई है।
पश्चिम बंगाल : विधानसभा सभा चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियां पूरी होने के बाद बीते हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
असम - रात्रि कर्फ्यू को रात 8 बजे से सुबह 6 बजे किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से 7 मई तक रहेगा।
नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन घोषित किया गया है।
मिजोरम : आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में 4 मई से आठ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में 6 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में रात्रि कर्फ्यू जारी रखने की घोषणा की है।
उत्तराखंड - पूरे राज्य में जिला स्तर पर कई पाबंदियां और रात्रि कर्फ्यू लगाया है।
हिमाचल प्रदेश : 12 में से 4 जिलों में रात्रि कर्फ्यू और सप्ताहांत लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement