Ghansyam Sharma / Mon, Mar 29, 2021 / Post views : 132
नयी दिल्ली. बुराई पर अच्छाई की जीत तथा रंगों और प्रेम का त्योहार होली सोमवार को देशभर में पाबंदियों के बीच मनायी जा रही है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों ने इस साल होली मनाने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं तथा लोगों से घरों में ही होली मनाने की अपील की है। होली का उत्साह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दखने को मिलता है। विदेशों रहने वाले भारतीय भी इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है।पौराणिक कथओं के अनुसार हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका को अपने पुत्र एवं भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को आग में लेकर बैठने का आदेश दिया था। होलिका को वरदान मिला हुआ था कि वह आग में नहीं जलेगी। हिरण्यकशिपु के आदेश के मुताबिक होलिका भक्त प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी, लेकिन वह आग में जल गयी और भक्त प्रह्लाद बच गये। उसी समय से फाल्गुन मास के पूर्मिमा को होलिका दहन होता है तथा उसके अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनायी जाती है।
यह पर्व राधा और कृष्ण की पवित्र प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। होली के मौके पर राधा और कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन में मनमोहक नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन