
इसराइल और फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच लड़ाई ख़त्म होती नहीं दिख रही, मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है और इनमें कई आम लोग शामिल हैं.
पिछले कुछ दिनों में आम लोगों के मौतों और उनके बिलखते परिजनों की कई तस्वीरें कैमरों में कैद हुईं. रॉकेट से किए गए हमलों में कई घर तबाह हो गए और लोग अब अपने लिए महफ़ूज़ जगह की तलाश में जुटे हैं.
इसराइल का कहना है कि गज़ा में उसने चरमपंथी समूह हमास के कब्ज़े वाले इलाकों को निशाना बनाया है, लकिन हमले में सड़कों और बिजली की लाइनों को भी काफ़ी नुकसान हुआ है.
ऊपर तस्वीर में एक फलस्तीनी अपने तबाह हो गए घर के मलबे पर बैठा रो रहा है.

ग़ज़ा में एक इसराइली विमान से गिरे मिसाइल पर बैठीं दो बहनें जो नहीं फट सका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन