Thu, 09 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, बना सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाला दुनिया का पहला देश

Ghansyam Sharma / Tue, Jun 29, 2021 / Post views : 114

Share:

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है, लेकिन संक्रमण का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस (Delta Plus Variant) खतरा बनता जा रहा है। भारत ही नहीं, दुनिया के विभिन्न देशों में इसके केस बढ़ते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में Delta Plus Variant के 200 से अधिक ज्ञात मामले सामने आए हैं। वहीं भारत के 10 राज्यों में 51 केस की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (20), तमिलनाडु (9) और मध्य प्रदेश (8) में सामने आए हैं। ताजा मामला राजस्थान का है। यहां एक महिला को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग गए थे। इसके बावजूद वह Delta Plus Variant का शिकार हो गई। अच्छी बात यह है कि महिला इस संक्रमण से भी उबरने में कामयाब रही।

टीकाकरण में भारत दुनिया में नंबर 1: दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में जारी है और ताजा खबर यह है कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला देश बन गया है। भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में भारत में 17,21,268 कोरोना वैक्सीन लगाई गईं। इस तरह कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हो गया है। अमेरिका में पिछले साल 14 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था और वहां अब तक 32,33,27,328 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में एक और केस, छत्तीसगढ़ में राहत: डेल्टा प्लस वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में मध्य प्रदेश भी एक है। अच्छी बात यह है कि छत्तीसगढ़ अब तक इस संक्रमण से बचा हुआ है और यहां एक भी केस सामने नहीं आया है। शुक्रवार को भोपाल में डेल्टा प्लस वैरिएंट का एक और केस सामने आया। इस तरह प्रदेश में इस वैरिएंट के कुल 8 केस हो गए हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 3 केस आए हैं।

जानिए क्या है राजस्थान का मामला: राजस्थान के बीकानेर जिले में 65 वर्षीय महिला के केस ने डॉक्टरों को हैरत में डाल दिया है। महिला को Covaxin के दोनों डोज लग चुके हैं और अब उसे SARS-CoV-2 के डेल्टा प्लस से पॉजिटिव पाया गया है। यह राजस्थान में Delta Plus Variant का पहला केस है। महिला का नमूना 30 मई को जीनोम टेस्टिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था और अब बीकानेर में उसकी ​​परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओपी चाहर ने कहा कि यह राजस्थान में डेल्टा प्लस का पहला पुष्ट मामला था, हालांकि महिला पूरी तरह से ठीक हो गई है।

Delta Plus Variant इन देशों में: डेल्टा कोरोनवायरस वायरस का एक नया और थोड़ा बदला हुआ संस्करण यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत सहित कई देशों में फैल रहा है। अब तक 11 देशों में करीब 200 मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक केवल एक मौत की सूचना मिली है। इस बीच, डेल्टा वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएओ) ने चिंता जताते हुए कहा है कि वैक्सीन ही नहीं, इसके साथ मास्क और शारीरिक दूरी भी अब जरूरी है। यदि डेल्टा वैरिएंट को लेकर लापरवाही बरती गई तो कई देशों को लॉकडाउन करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement