Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: इटावा सफारी में संक्रमित शेरनी की हालत गंभीर, खाना-पानी छोड़ा, कर्मचारी से पहुंचा कोरोना का संक्रमण

Ghansyam Sharma / Fri, May 7, 2021 / Post views : 110

Share:

इटावा। इटावा लायन सफारी में शेरनी जेनिफर में कोरोना संक्रमित होने के बाद से सफारी प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। आशंका है संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आने से जेनिफर चपेट में आई। सफारी के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं। सफारी में इस समय 18 शेर हैं इनमें से दो शेरनी जेनिफर तथा गौरी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही हैं। जेनिफर की हालत ज्यादा खराब है। हैदराबाद में आठ शेरों के संक्रमित होने के बाद सफारी प्रशासन हरकत में आया और यहां के 14 शेरों के सैंपल जांच के लिए बेली भेजे गए। यूपी में अभी तक शेरों में संक्रमण मिलने का यह पहला मामला बताया जा रहा है। 

शेरों की देखभाल में हुई लापरवाही
लायन सफारी में इस समय कोई विशेषज्ञ पशुचिकित्सक नहीं है। इस संबंध में सफारी प्रशासन ने कई बार शासन से गुहार लगाई। फिलहाल जानवरों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। केविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। दावा किया गया था कि शेरों के पास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। संक्रमित कर्मचारियों की जानकारी मिलते ही उन्हें सफारी से दूर कर उन्हें घरों में आइसोलेट कर दिया गया था। सवाल यह है कि फिर सफारी में वायरस कैसे पहुंचा। इसके पीछे बड़ी लापरवाही का अंदेशा है। माना जा रहा है जब तक संक्रमित कर्मियों को ड्यूटी से अलग किया जाता तब तक जेनिफर और गौरी शेरनी संक्रमित हो चुकी थी। 

शेरनी जेनिफर ने खाना-पीना छोड़ा 
जेनिफर और गौरी की हलत बिगड़ने से हलकान सफारी प्रशासन ने 14 शेरों की जांच के लिए सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजे। जांच में जेनिफर में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि गौरी की रिपोर्ट में संदिग्ध कोरोना मिला। इसके अलावा 12 शेरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। शेरनी जेनिफर की हालत ज्यादा खराब है। सफारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है, लेकिन तीन-चार दिनों से उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। उसे ड्रिप लगाई गई है। 

केनाइन डिस्टेंपर से हुआ था बड़ा नुकसान
इससे पहले सफारी में केनाइन डिस्टेंपर बीमारी ने बड़ा नुकसान किया था। इस बीमारी से आठ शेरों की मौत हुई थी। इसपर काबू पाने के बाद सफारी के डॉक्टरों ने इसकी अचूक वैक्सीन इजात की। इसका परिणाम यह हुआ कि सफारी के पशुचिकित्सकों को बाहर से बुलावा आने लगा। एक वर्ष पहले जब गुजरात के जूनागढ़ में यह बीमारी फैली तो इटावा सफारी के डॉ. गौरव श्रीवास्तव को वहां भेजा गया था। 

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement