Fri, 28 Aug 2026
Breaking News
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | अवैध शराब परिवहन पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई : 50.400 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.32 लाख की सामग्री जब्त | कोण्डागांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण : विधायक लता उसेंडी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाड़ी भवनों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली |

: लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी ममता बनर्जी, जानें- उनसे जुड़ी हुईं खास बातें

Ghansyam Sharma / Sun, May 2, 2021 / Post views : 145

Share:

नई दिल्ली/कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने वाली हैं। 66 साल की ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। ममता ने 20 मई 2011 को पहली और 27 मई 2016 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, आज यानी 2 मई को आए नतीजों में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 216 सीटों पर आगे चल रही हैं। पार्टी की बंपर जीत के साथ ही वह एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने वाली हैं।

ममता बनर्जी के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने अपना करियर कांग्रेस से शुरू किया था। कांग्रेस से सियासी सफर की शुरुआत करने वाली ममता की गिनती कभी कांग्रेस में राजीव गांधी के भरोसेमंद नेताओं में होती थी, लेकिन फिर पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व से दूर‍ियां ऐसी बढ़ी कि अपनी अलग पार्टी का गठन कर लिया और 13 साल के भीतर इसे उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जिसे हासिल करने में पार्टियों को अमूमन कई साल लग जाते हैं।

1970 के दशक में राजनीतिक करियर की हुई शुरुआत

कांग्रेस की स्टूडेंट इकाई से 1970 के दशक में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली ममता जल्‍द ही पार्टी की तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हो गईं। हालांकि 1998 में उन्‍होंने अपने राजनीतिक जीवन का बड़ा फैसला लिया और कांग्रेस से अलग हो गईं। ममता ने अपनी अलग पार्टी का गठन किया। इस पार्टी का नाम उन्होंने तृणमूल कांग्रेस रखा। पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे से लड़ाई के बाद ममता ने पार्टी को जन आंदोलन से खड़ा किया।

सफेद सूती साड़ी और हवाई चप्पल से आज भी उनका नाता

ममता बनर्जी के व्‍यक्तित्‍व की बात करें तो सियासत में सीढी दर सीढ़ी सफलता हासिल करने के बाद भी सादगी हमेशा उनके जीवन का हिस्‍सा रही। चाहे वह सांसद रही हों या केंद्र में मंत्री या फिर बंगाल की मुख्यमंत्री, उनके पहनावे या रहन-सहन में कोई फर्क नहीं आया। सफेद सूती साड़ी और हवाई चप्पल से आज भी उनका नाता बरकरार है। उनकी पहचान हमेशा जमीन से जुड़ी एक नेता के तौर पर रही है। चाहे सिंगुर में किसानों के समर्थन में धरना और आमरण अनशन का मसला हो या नंदीग्राम में पुलिस की गोलियों के शिकार लोगों के लिए लड़ाई, ममता हमेशा मोर्चे पर आगे खड़ी रहीं। 

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement