बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कू एप ने उनका साथ दिया है। Koo के सह-संस्थापक और CEO अप्रमेय राधाकृण ने खुद कंगना का Koo पर स्वागत किया है। उन्होंने कंगना के पहले कू पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्हें कू पर आने का आमंत्रण दिया है। अप्रमेय ने लिखा, "कंगना का पहला कू। वो यहां बिल्कुल सही कह रही हैं। कू अपने घर जैसा है, जबकि बाकी सभी किराए के हैं।"
TMC के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट्स करना पड़ा भारी
कंगना रनौत ने बंगाल हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कई आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। इन ट्वीट पर भी काफी बवाल मचा था। इसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भी कई बार कंगना अपनी बेबाकी के चलते मुश्किलों में फंस चुकी हैं। उन्हें इंडस्ट्री में उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है। वह किसी भी मुद्दे पर बिना झिझक के अपनी राय रखती हैं। कई बार कंगना का यह बर्ताव उन पर भारी भी पड़ जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
कंगना को मिला कू का साथ
कंगना के ट्वीट्स पर विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद कई लोग ट्विट्र के फैसले से खुश हैं तो कुछ लोग उनके समर्थन में भी उतर आए हैं। देशी एप कू के मालिए भी इनमें से एक हैं। उन्होंने खुद कू एप पर कंगना का स्वागत किया है। आपको बता दें कि कंगना पहले से ही कू एप चला रही हैं और उनके 40 लाख फॉलोअर्स भी हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर कंगना के करीब 7.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि फेसबुक पर 7.9 मिलियन यूजर्स उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन