Sat, 10 Oct 2026
Breaking News
पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव स्वागत : सुखदेव भगत का कोंडागांव में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम | 25 साल की जनसेवा को लेकर निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा : एनसीसी मैदान से गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय तक पहुंची यात्रा, विधायक लता उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार् | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव स्वागत : सुखदेव भगत का कोंडागांव में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम | 25 साल की जनसेवा को लेकर निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा : एनसीसी मैदान से गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय तक पहुंची यात्रा, विधायक लता उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार् | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव स्वागत : सुखदेव भगत का कोंडागांव में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम | 25 साल की जनसेवा को लेकर निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा : एनसीसी मैदान से गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय तक पहुंची यात्रा, विधायक लता उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार् |

: तीसरे दिन मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, भारतीय टीम 217 रनों पर सिमटी

Ghansyam Sharma / Mon, Jun 21, 2021 / Post views : 172

Share:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथैंप्टन में खेला जा रहा है। तीसरे दिन न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में दिख रहा है। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट गंवाये हैं और स्कोर कार्ड पर 100 का आंकड़ा पार हो चुका है। भारत की ओर से अश्विन ने लेथम का विकेट चटकाया, जबकि ईशांत शर्मा ने कॉन्वे को आउट किया। इससे पहले टीम इंडिया ने सभी विकेट खोकर 217 रन बनाये। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमिसन ने 5 विकेट लिए। भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली (44 रन) और अजिंक्य रहाणे (49 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं सका।

वैसे रविवार को तीसरे दिन का खेल आउटफील्ड की वजह से थोड़ी देर से शुरु हुआ। आपको बता दें कि वर्षा बाधित मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 146 रन बना लिए थे। रविवार को मैच का तीसरा दिन है। बारिश की वजह से फाइनल मैच में पहले दिन कोई खेल नहीं हुआ था। मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

WTC Final Ind vs NZ Update: जानिए मैच का अब तक का हाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय ओपनरों ने संभलकर खेला और पहले घंटे में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दूसरे दिन पहली पारी में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 64.4 ओवर में 146 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे और कप्तान विराट कोहली नाबाद हैं। चायकाल के बाद तीन बार खेल को खराब रोशनी के कारण रोकना पड़ा।

भारत को पहली पारी में रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन काइल जैमिसन ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। जैमिसन ने रोहित शर्मा को 34 रन के स्कोर पर टिम साउथी के हाथों कैच आउट करवा दिया। टीम इंडिया को दूसरा झटका नील वैगनर ने दिया। उन्होंने टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को 28 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया। चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पगबाधा आउट करके पवेलियन वापस भेज दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा पहले ही कर दी थी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप बेहद मजबूत दिख रही है। अश्विन और जडेजा के चलते भारतीय टीम की बल्लेबाजी आठवें नंबर तक दिख रही है। टीम की गेंदबाजी पूरी तरह से विश्व स्तरीय है जिसमें बतौर स्पिनर जडेजा व अश्विन हैं तो वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, मो. शमी व इशांत शर्मा हैं।

न्यूजीलैंड की टीम भी स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित है। कीवी टीम के लिए पारी की शुरुआत डेवोन कोनवे और टॉम लाथम करेंगे। वहीं इसके बाद कप्तान केन विलियमसन, रोस टेलर और हेनरी निकोल्स टीम का मध्यक्रम संभालेंगे। बीजे वाटलिंग का बतौर विकेटकीपर ये आखिरी टेस्ट मैच हो सकता है।

पहली बार टेस्ट का चैंपियन बनने का मौका

टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहली बार इस फाइनल मैच जीतने वाली टीम को ना सिर्फ ट्रॉफी मिलेगी बल्कि ये टीम दुनिया का पहला टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल करेगी। जो टीम चैंपियन बनेगी उसे पुरस्कार स्वरूप 12 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी जबकि उप-विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा खिताब जीतने वाली टीम को टेस्ट गदा भी दी जाएगी और अगर फाइनल मैच टाई या ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों में विजेता व उप विजेता की इनामी राशि बराबर बांटी जाएगी और दोनों टीमें गदा भी आपस में साझा करेंगी। आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पहला मैच एक अगस्त 2019 को खेला गया था और फाइनल इस चैंपियनशिप का 60वां मुकाबला होगा।

टीम- भारतीय

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह।

टीम- न्यूजीलैंड

डेवोन कोनवे, टाम लाथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कोलिन डि ग्रैंडहोम, काइल जेमिसन, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर, टिम साउथी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement