Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14.38 करोड़ से अधिक

Ghansyam Sharma / Thu, Apr 22, 2021 / Post views : 106

Share:

वाशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नयी दिल्ली,  विश्व में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है और दुनिया भर में अब तक 14.38 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 30.58 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के काल का ग्रास बन चुके हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 करोड़ 38 लाख 63 हजार 870 हो गयी है, जबकि 30 लाख 58 हजार 640 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर थमने को नाम नहीं ले रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या 3.18 करोड़ से अधिक हो गयी है जबकि 5.69 लाख मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,59,30,965 हो गयी है। वहीं अब तक 1,84,657 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.41 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके संक्रमण से 3.81 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 54.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.02 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 46.73 लाख के पार पहुंच गयी है और 1.04 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.11 लाख से अधिक हो गयी है और 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 44.46 लाख अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,975 लाेगों की जान जा चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 39.04 लाख हो गयी है और 1.17 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 34.46 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 77,364 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी 10वें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 32.22 लाख हो गई है और 80,938 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 27.69 लाख से अधिक हो गयी है और इसके संक्रमण से 60,083 लोगों की जान जा चुकी है। पोलैंड में कोरोना से 27.18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 63,473 लोग जान गंवा चुके हैं। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 27.01 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 69,596 लोगों ने जान गंवाई है।
मेक्सिको में कोरोना से 23.15 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों के मामले यह तीसरे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.13 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में कोरोना वायरस से 23.11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 67,913 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 20.43 लाख हो गयी है और 43,035 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 17.19 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 57,954 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 16.20 लाख से ज्यादा हो गए हैं , वहीं 44,007 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 16.09 लाख से अधिक हो गयी है और इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 28,711 लोगों की जान जा चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं और 53,940 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना के संक्रमण से अब तक 14.51 लाख से ज्यादा प्रभावित हुए है और यहां इस महामारी से 17,202 लोगों की मौत हो चुकी है।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 16,698 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है जहां 7.32 लाख लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 10,683 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा चीन में कोरोना से अब तक 1,02,300 लोग संक्रमित हुए है और 4845 लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement