Ghansyam Sharma / Sat, Apr 10, 2021 / Post views : 204
नई दिल्ली. कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार को लेकर बनी वर्तमान स्थिति के मुद्दे पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल चर्चा की. बैठक में सीएम भूपेश भी शामिल हुए. इसके अलावा इस मीटिंग में राहुल गांधी भी शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों में बढ़ते कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन