Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | ईद मिलादुन्नबी पर शिक्षा और सेवा का संदेश : शिक्षा और सेवा का संदेश लेकर चला ‘कलम का लंगर’ अभियान | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत |

: राज्य अब रेमडेसिविर कंपनियों से सीधा खरीदेंगे

Ghansyam Sharma / Sat, May 29, 2021 / Post views : 136

Share:

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार ने राज्यों को वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए दी जाने एंटीवायरल मेडिसीन रेमडेसिविर के आवंटन पर रोक लगा दी है. केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से साफ-साफ कह दिया है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली कंपनियों से इस दवा की खरीद कर सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार अपने एक ट्वीट में कहा कि अब देश में पर्याप्त मात्रा में रेमडेसिविर उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि डिमांड की तुलना में सप्लाई काफी अधिक है. इसलिए हमने राज्यों को दिए जाने वाले रेमडेसिविर के आवंटन पर रोक लगाने का फैसला किया है.

केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवा की सप्लाई में अच्छा सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि बीते 11 अप्रैल को जहां रेमडेसिविर की रोजाना 33,000 वायल की सप्लाई की जा रही थी, वहीं अब यह 10 गुना से अधिक बढ़कर 3,50,000 वायल रोजाना हो गई है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने एक महीने के अंदर रेमडेसिविर का उत्पादन करने वाली कंपनियों की संख्या 20 से बढ़ाकर 60 कर दी है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इमरजेंसी स्टॉक के लिए रेमडेसिविर की 50 लाख वायल खरीदने का भी फैसला किया है.

राज्यों को भेजे गए विदेश से आए चिकित्सकीय सामान

उधर, खबर यह भी है कि दूसरी लहर के दौरान देश में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सहायता के तौर पर दूसरे देशों से प्राप्त करीब 18,040 ऑक्सीजन सांद्रक, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की 7.7 लाख वायल को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जा चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, विदेश से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आने वाले इन चिकित्सकीय सामग्रियों की खेप राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बीते 27 अप्रैल से 28 मई के बीच भेजी जा चुकी है.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement