Ghansyam Sharma / Mon, Apr 12, 2021 / Post views : 130
सूरत. देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। इस लहर में संक्रमण की फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दूसरी लहर यानी कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन 2-3 दिन में ही फेफड़ों को 50-70% संक्रमित कर देता है। जबकि पहली लहर में इसमें करीब 7 दिन का वक्त लगता था। अब देखा जा रहा है कि दो से तीन दिन में ही वायरस फेफड़ों तक पहुंचकर क्षतिग्रस्त कर रहा है। इस वजह से मौतों की संख्या भी बढ़ रही है।
जब तक संक्रमण का पता चलता है, तब तक नुकसान पहुंचा देता है
सामान्यत: मरीज को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। एंटीजन टेस्ट, RT-PCR या सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने में 24 से 36 घंटे लग जाते हैं। तब तक तो संक्रमण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा देता है और 50-70% तक पहुंच जाता है। पल्मोनोलॉजिस्ट के मुताबिक, 20 साल तक रोज 2-3 सिगरेट पीने पर जितना नुकसान होता है, उतना 2-3 दिन में ही पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन