Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: इस बार देश में पड़ेगी भीषण गर्मी

Ghansyam Sharma / Sun, Mar 28, 2021 / Post views : 121

Share:

इस साल भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी. यह अनुमान मौसम संबंधी एक ताजा शोध के नतीजे में जताया गया है. इस अनुमान के अनुसार अगर इस दशक में तापमान में बढ़त को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर भी रोक दिया जाए, तो भी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा कम नहीं होगा. इससे दक्षिण एशिया के देशों में लू आने की संभावना काफी बढ़ जायेगी. इससे कृषि उत्पादन से लेकर लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा.

भारत में, खास कर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में खेती पर बुरा असर पड़ेगा. साथ ही समुद्री तट पर बसे शहरों कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ जायेगा. यह दावा अमेरिका स्थित ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी और अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों ने शोध में किया है. शोध में कहा गया है कि इस बार भीषण गर्मी के कारण भारत के खाद्यान्न उत्पादन करने वाले बड़े क्षेत्रों पर भी असर पड़ेगा. तेज गर्मी की वजह से काम करने में परेशानी होगी और काम करना खतरे से खाली नहीं होगा.

वर्ष 2017 में किये गये शोध से उलट: यह दावा वर्ष 2017 में किये गये शोध से उलट है. वर्ष 2017 में किये गये शोध में कहा गया था कि लू के थपेड़ों की संख्या 21वीं शताब्दी के अंत में व्यापक संख्या में आयेगी. जर्नल जियोफिजिक्स रिसर्च लेटर में प्रकाशित शोध के मुताबिक दो डिग्री तापमान बढ़ने से आम लोगों पर खतरा पहले के मुकाबले तीन गुणा अधिक बढ़ जायेगा. शोधकर्ता मोहतसिम अशफाक का कहना है कि दक्षिण एशिया देशों के लिए भविष्य सुरक्षित नहीं दिख रहा है, लेकिन भावी खतरे को तापमान में कमी लाकर कम किया जा सकता है और यह कदम तत्काल उठाना होगा.

वेट बल्ब टेंपरेचर के आधार पर की गयी है गणना : आम लोगों के गर्मी के अहसास होने का आकलन वैज्ञानिकों ने वेट बल्ब टेंपरेचर के आधार पर गणना कर की है, जिसमें तापमान और आर्द्रता दोनों को शामिल किया है. शोध में कहा गया है कि 32 डिग्री वेट बल्व टेंपरेचर मजदूरों के लिए खतरनाक माना जाता है और अगर यह 35 डिग्री हो गया, तो इंसान का शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है. क्लाइमेट चेंज पर इंटरगर्वमेंटल पैनल के मुताबिक औद्योगिक क्रांति के बाद से वैश्विक तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है और यह वृद्धि 2040 तक 1.5 डिग्री तक हो जायेगी.

2015 में भारत-पाक में पांचवीं सबसे भीषण गर्मी: वर्ष 2015 में भारत और पाकिस्तान में अब तक की पांचवीं सबसे भीषण गर्मी पड़ी और इसके कारण 3500 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी. शोध मौसम में आ रहे बदलाव और भविष्य में बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement