Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: गया में कफन बनाने वालों को पलभर फुर्सत नहीं; 24 घंटे काम, रोज 50 हजार कफन बना रहे, फरवरी के मुकाबले तीन गुना

Ghansyam Sharma / Fri, May 14, 2021 / Post views : 136

Share:

गया. कोरोना की बेरहम बीमारी ने अब तक हजारों जानें ले ली हैं। गंगा में तैर रही लाशें इसकी क्रूरता की कहानी कह रही हैं। सरकार और प्रशासन मौतों के आंकड़े छिपाने में लगी हैं, लेकिन अब तो कफन भी इन मौतों की सच्चाई बताने लगे हैं। बिहार के गया में चादर-गमछे बनाने वाले बुनकर अब पूरी तरह कफन तैयार करने में लग गए हैं। वजह है, अचानक से इसकी डिमांड में आई तेजी। फरवरी-मार्च माह में यहां से हर दिन 15-20 हजार पीस कफन की सप्लाई होती थी, जो अब बढ़कर 40-50 हजार तक हो गई है।

भास्कर रिपोर्टर ने कफन बनाने में लगे पटवाटोली का जायजा लिया और देखा कि जब रोजगार खत्म हो रहे हैं, उस दौर में अब यह एक काम है, जिसमें लगे कामगारों को दिन-रात एक पल की फुर्सत नहीं है।

गमछा-चादर के लिए मशहूर, अब दिन-रात कफन की सिलाई
दोपहर के करीब 12 बजे हम पहुंचे हैं मानपुर के पटवा टोली। यह वही पटवाटोली है जो न केवल गमछा, चादर व कफन बल्कि हर साल बड़ी तादाद में आईआईटीयन की फसल तैयार कर देश को देता है। ऐसे तो पटवाटोली के बुनकरों का मुख्य पेशा सूती गमछे और चादर तैयार करना है। इनमें से केवल छह कारोबारी ऐसे हैं, जो गमछे के साथ पूरे साल कफन भी तैयार करते हैं। इनमें कुछ बड़े कारोबारी हैं, तो कुछ छोटे। बड़े कारोबारी लूम मशीन से कफन तैयार करते हैं, तो छोटे कारोबारी हाथ मशीन से।

पटवाटोली में हमें मिले कफन कारोबारी द्वारिका प्रसाद। वे बड़े कारोबारी हैं। कहते हैं- अभी सिर्फ उनके पास हर दिन 15-20 हजार कफन तैयार करने का आर्डर है। यह तेजी अप्रैल माह से आई है। इसके पहले फरवरी-मार्च में सभी कारोबारियों को मिलाकर कुल आर्डर 15-20 हजार प्रतिदिन का था। यहां मुख्यतः छह कारोबारी हैं। अभी सबके पास अच्छे ऑर्डर हैं। कुल मिलाकर यहां से हर दिन 40-50 हजार पीस की सप्लाई की जा रही है।

द्वारिका प्रसाद आगे कहते हैं - इन दिनों गमछे-चादर का करोबार पूरी तरह से मंदा हो गया है। इसके ऑर्डर ही नहीं हैं। ऑर्डर हैं तो सिर्फ और सिर्फ कफन के। यही वजह है कि इन दिनों 24 घंटे काम करना पड़ रहा है। तब जाकर समय पर ऑर्डर की भरपाई हो पा रही है।बहुत ज्यादा ऑर्डर की वजह से कर्मचारियों को 24 घंटे काम करना पड़ रहा है।

इतनी डिमांड 45 साल की जिंदगी में नहीं देखी
बातचीत के दौरान द्वारिका प्रसाद कुछ पल के लिए अचानक से दुखी भी नजर आते लगते हैं। रुआंसे अंदाज में बोल पड़ते हैं कि भाई, कोरोना ने तो हजारों-हजार की संख्या में घरों को उजाड़ दिया। अगर ऐसा नहीं है तो इतने ऑर्डर नहीं आते। इतनी डिमांड अपने 45 साल की जिंदगी में कभी नहीं देखी।

हाथ वाले कामगार भी हर रोज 3-5 हजार कफन बना रहे
इसी इलाके में हाथ मशीन पर काम करने वाले सुरेश तांती का कहना है कि बीते 25 दिनों से कफन की मांग बढ़ गई है। हर दिन तीन से पांच हजार पीस कफन तैयार किया जा रहा है। पूरा परिवार लगा हुआ है। यह समस्या फरवरी-मार्च में नहीं थी। उन दिनों एक-दो हजार पीस के ही आर्डर हुआ करते थे।

इसी काम में लगे डोलेसर पटवा कहते हैं- अप्रैल की बात ही अलग थी। ऑर्डर की संख्या देख कुछ क्षण के लिए मन दुखी हो जाता है। पर क्या करें, यही रोजी-रोटी है तो पेट पालने और बच्चों के लिए काम करना ही पड़ेगा। बीते 20 दिनों से हर दिन 4-5 हजार पीस के ऑर्डर कई जिलों के थोक विक्रेताओं से आ रहे हैं।

अब थोड़ा कफन के बारे में भी जान लीजिए
यहां से माल बिहार के सभी प्रमुख शहरों में जाता है। पटना कफन की मुख्य मंडी है। कफन में एक चौका-मतलब चार पीस। छोटा हो या बड़ा, सभी कफन पर कुछ न कुछ प्रिंटिंग रहती है। उसे रामनामा कहते हैं। सादे कफन भी होते हैं, जो पीले रंग के होते हैं। उस पर प्रिटिेंग नहीं होती।

कफन के कपड़े अलग-अलग होते हैं। सूती, टेरीकॉटन और सिल्क। रामनामा तीन साइज में, 25-35-45 रुपये की दर से होलसेलर को दिया जाता है। उसी तरह से सामान्य क्वालिटी वाले कफन 6 रुपए से लेकर 15 रुपए की दर से थोक विक्रेताओं को दिया जाता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement