Ghansyam Sharma / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 20
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में अवैध मदिरा के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए Alto K10 कार से अन्य प्रांत की शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आबकारी विभाग के अनुसार टीम ने संदिग्ध Alto K10 कार को रोककर तलाशी ली। वाहन से 22 पेटियों में रखी 1,440 नग पाव विदेशी मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 187.200 बल्क लीटर है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान श्याम सुंदर बघेल और तुलसी बघेल, निवासी सोरगांव, थाना भानपुरी, जिला बस्तर को अवैध मदिरा परिवहन करते पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59-क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
परिवहन में प्रयुक्त Alto K10 वाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख 10 हजार रुपये है। शराब और वाहन समेत कुल 6 लाख 82 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
कार्रवाई आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं जिला आबकारी अधिकारी डिगेश देवांगन के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी अमले, सीएसएमसीएल कर्मचारियों, वाहन चालक तथा साइबर सेल का सहयोग रहा।
आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अन्य प्रांत की शराब के अवैध परिवहन, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन