Ghansyam Sharma / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 36
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कोण्डागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50.400 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 42 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG 27 S 1740 से दो व्यक्ति बड़े कनेरा रोड बायपास के आगे शिव मंदिर के पास शराब बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना पर थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी से 280 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में शराब को बाहर से लाकर बिक्री के लिए डंप करने में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। मामले में राजा सोनी उर्फ रूपेश सोनी, संजय सिंह और मनवीर कोर्राम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 266/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में शराब के साथ मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत कुल 1.32 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन